Printer Details and Types in Hindi
प्रिंटर:-Printer :-
कंप्यूटर में दस्तावेजों को कागज पर अंकित करने के लिए प्रिंटर की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, प्रिंटर (Printer)एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर द्वारा तैयार की गई सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy)को हार्ड कॉपी (Hard Copy) में बदलता है, प्रिंटर का मुख्य कार्य सूचना को कागज पर छापना या अंकित करना होता है प्रिंटर कलर (Color) और ब्लैक इन वाइट (Black in White) दोनों तरह से डॉक्यूमेंट (Documents)को प्रिंट कर सकता है !
Printer द्वारा किए गए प्रिंट की गति को CPS (Character Per Second) LPM (Line Per Minute) PPM (Page Per Minute) में मापा जाता है ! प्रिंटर की गुणवत्ता को डॉट्स पर इंच (DPI) में मापा जाता है ! एक कागज में जितने ज्यादा बिंदु (Dots) अंकित होंगे प्रिंटिंग उतनी ही बढ़िया होगी !
प्रिंटर के मुख्य दो प्रकार हैं:-
1.इंपैक्ट प्रिंटर(Impact Printer)
2.नॉन इंपैक्ट प्रिंटर(Non Impact Printer)
1. इंपैक्ट प्रिंटर(Impact Printer) इंपैक्ट प्रिंटर टाइपराइटर की तरह कार्य करते हैं इनमें शब्दों को अंकित करने के लिए छोटे छोटे हैमर (Hammer) लगे होते हैं तथा इनकी पिनों पर अक्षर (Words) बने होते हैं, यह पिन पहले स्याही से लगे हुए रिबन और बाद में पेपर के साथ सीधे संपर्क में आते हैं, जिससे पेपर पर अक्षर (Words) बनते हैं ! इंपैक्ट प्रिंटर एक समय में एक लाइन को अथवा एक कैरेक्टर को ही प्रिंट कर सकते है ! यह प्रिंटर आवाज बहुत करते हैं एवं अन्य प्रिंटर की तुलना सस्ते होते हैं इनकी प्रिंट करने की गुणवत्ता भी उतनी अच्छी नहीं होती !
i) डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर(Dot Matrix Printer)
यह प्रिंटर पिनों का समूह होता है जो कागज के ऊपरी हिस्से में रिबन पर वार करती है, और जब पिन रिबन पर प्रहार करती है तो Dots का समूह मैट्रिक्स के रूप में कागज पर पड़ता है जिसे अक्षर (Words)अंकित हो जाते हैं यह पिनों की सहायता से प्रिंट करते हैं इसलिए इनको पिन प्रिंटर भी कहते हैं यह एक समय में एक ही करैक्टर को प्रिंट करते हैं इनकी कार्य करने की क्षमता धीमी है !
ii) http://thevivekam.comड्रम प्रिंटर (Drum Printer)
ड्रम प्रिंटर में एक ड्रम लगा होता है, जिसकी सतह पर करैक्टर (Character) शब्द उभरे रहते हैं ! ड्रम में अनेक बैंड (Band) लगे होते हैं जिससे कागज पर लाइन की प्रत्येक स्थिति में कैरेक्टर (Character) छापे जाते हैं ! यह ड्रम तेज गति से घूमता हुआ प्रत्येक बैंड (Band)के उचित करैक्टर पर कागज के विरुद्ध टकराता है और पूरा घूमने के पश्चात एक लाइन अंकित हो जाती है !
iii) डेजी व्हील प्रिंटर(Daisy Wheel Printer)
इस प्रिंटर में शब्दों को अंकित करना टाइपराइटर (Typewriter) की तरह ही होता है डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तुलना में डेजी व्हील प्रिंटर अधिक रिजॉल्यूशन और अधिक विश्वास योग्य होते है !
iv) लाइन प्रिंटर(Line Printer)
लाइन प्रिंटर द्वारा एक समय में सिर्फ एक लाइन ही प्रिंट होती है इसीलिए इसको लाइन प्रिंटर कहा जाता है इसकी प्रिंट करने की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती मगर इसकी प्रिंट करने की गति तीव्र होती है !
Trick: To Learn:- DDDL
D Dot Matrix Printer
D Drum Printer
D Daisy Wheel Printer
L Line Printer
2. नॉन इंपैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer) यह कागज पर सीधे प्रहार नहीं करते बल्कि शब्दों या चित्रों को प्रिंट करने के लिए उस पेपर पर स्याही की Spray लगाते हैं, नॉन इंपैक्ट प्रिंटर में प्रिंटिंग करने के लिए इलेक्ट्रोस्टेटिक केमिकल (Electrostatic Chemical)और इंकजेट टेक्निक (Inkjet Technique) का प्रयोग किया गया है इसमें बेहतर गुणवत्ता के प्रिंट निकलते हैं इंपैक्ट की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं इनकी कार्य करने की गुणवत्ता काफी उच्चतम होती है !
i) इंकजेट प्रिंटर(Inkjet Printer)
इंकजेट प्रिंटर स्याही पर कागज की फुहार तथा छोटे-छोटे बिंदु डालकर शब्दों को अंकित किया जाता है ! इस प्रिंटर की प्रिंट करने की गुणवत्ता काफी शानदार होती है इसमें A4 साइज का कागज प्रयोग होता है इसमें रिबन के स्थान पर स्याही से भरा हुआ कार्ट्रिज (Cartridge) लगाया जाता है ! कार्ट्रिज को प्रिंटर का या ऊपर का हिस्सा भी कहते हैं इस प्रिंटर में उच्च गुणवत्ता के चित्र छापे जाते हैं जब प्रिंटर में ड्रम घूमता है तो नीचे से कागज निकलता है तीव्र गति वाले मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर से 1 मिनट में 200 से भी अधिक कागजों को प्रिंट किया जा सकता है और कलर लेजर प्रिंटर में 100 से अधिक रंगीन कागज प्रिंट कर सकते हैं ! इसे पेज प्रिंटर के नाम से भी जाना जाता है !
ii) थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer)
यह प्रिंटर शब्दों को कागज पर अंकित करने के लिए ऊष्मा का प्रयोग करते हैं ऊष्मा के द्वारा ही स्याही छोड़ते हैं इसमें पिनें कागज पर शब्दों की छपाई करती है फैक्स मशीन का चित्र ATM मशीन की रसीद इस प्रिंटर का उदाहरण है ! यह प्रिंटर काफी धीमा भी है और महंगा भी है इसमें पेपर भी विशेष प्रकार का प्रयोग किया जाता है !
iii) लेजर प्रिंटर(Laser Printer)
लेजर प्रिंटर नॉन इंपैक्ट प्रिंटर और पेज प्रिंटर की श्रेणी में आते है, इसकी पेज को प्रिंटर करने की गुणवत्ता एवं स्पष्टता अधिक होती है ! अधिकतर लेजर प्रिंटर में माइक्रोप्रोसेसर(Microprocessor) तथा रैम और रोम (RAM,ROM) का प्रयोग भी किया जाता है ! यह प्रिंटर डॉट्स के आधार पर कागज को प्रिंट करते हैं इनकी कागज पर प्रिंट करने की गुणवत्ताअत्यधिक स्पष्ट है ! इन प्रिंटर में कार्टिज (Cartridge) का प्रयोग होता है ! कार्टिज (Cartridge) के अंदर सूखी स्याही भरी जाती है ! यह प्रिंटर महंगे होते हैं, क्योंकि यह उच्च गुणवत्ता एवं स्पष्टता से कार्य करते है तथा अच्छे परिणाम भी देते हैं !
iv) इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रिंटर (Electromagnetic Printer) इनके प्रिंट करने की गति बहुत तीव्र होती है यह पेज प्रिंटर (Page Printer) की सूची में आते हैं यह डॉक्यूमेंट (Document) की 1 मिनट के अंदर-अंदर एक हजार से ज्यादा लाइने प्रिंट कर सकते हैं मतलब ढाई सौ पेज प्रति मिनट की दर से छपाई कर सकते है इन प्रिंटर्स क्वालिटी भी काफी शानदार होती है !
v) इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रिंटर(Electrostatic Printer)
यह प्रिंटर बड़े प्रारूप (Big Format) की पेंटिंग करते हैं, इनकी गति भी काफी तीव्र होती है इनकी गुणवता भी अच्छी होती है इन प्रिंटर में खर्च भी कम होता है, ज्यादातर इनका प्रयोग प्रिंटिंग प्रेस बड़े-बड़े डॉक्यूमेंट, बैनर (Documents Banners) बनाने के लिए किया जाता है !
Trick: To Learn इटली (ITLEE)
I Inkjet Printer
T Thermal Printer
L Laser Printer
E Electromagnetic Printer
E Electrostatic Printer